महाकुंभ में किन्नर अखाड़े का अमृत स्नान देख लोग हुए रोमांचिक, आशीर्वाद के लिए रथों के पीछे भागते रहे श्रद्धालू...
रिपोर्ट:- विजित कुशवाहा
प्रयागराज:- किन्नर अखाड़े के संतों के पहुंचते ही संगम तट पर मौजूद लाखों की भीड़ रोमांचित हो गई। अखाड़ा मार्ग के दोनों तरफ भक्त ठसाठस भरे रहे। किन्नर संतों के आने की सूचना पर भक्त जयकारे लगाने लगे। बड़ी संख्या में भक्त उनका पैर छूने के लिए रथों के पीछे भाग रहे थे।
महाकुंभ में किन्नर अखाड़े ने पहली बार अमृत स्नान किया। जूना अखाड़े के साथ किन्नर अखाड़े के संत शाही रथों और बग्घियों पर सवार होकर अमृत स्नान के लिए पहुंचे। किन्नर अखाड़े ने श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के साथ अमृत स्नान में हिस्सा लिया। किन्नर अखाड़े के संतों के पहुंचते ही संगम तट पर मौजूद लाखों की भीड़ रोमांचित हो गई। अखाड़ा मार्ग के दोनों तरफ भक्त ठसाठस भरे रहे। किन्नर संतों के आने की सूचना पर भक्त जयकारे लगाने लगे।
बड़ी संख्या में भक्त उनका पैर छूने के लिए रथों के पीछे भाग रहे थे। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान लोगों को रोक रहे थे और एक किनारे कर रहे थे लेकिन लोग बैरिकेडिंग लांघकर किन्नर संतों का चरण स्पर्श करने के लिए धक्कामुक्की करते देखे गए। राजशाही तरीके से सुसज्जित रथों पर सवार होकर किन्नर संत अमृत स्नान के लिए पहुंचे। स्नान करके लौटेते समय किन्नर संतों ने लोगों को निराश नहीं किया और भक्तों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

Post a Comment