भाजपा नेता ने महिला अधिवक्ता से जान का खतरा बताया, सुरक्षा की लगायी गुहार.
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के खुल्दाबाद मंडल के उपाध्यक्ष अजय मिश्रा निवासी गंगागंज थाना करेली प्रयागराज ने आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में एक पत्रकार वार्ता की जिसमें एक महिला अधिवक्ता से अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उनकी दादी के मकान में महिला अधिवक्ता व उनके परिवार उनकी मां भाई ने कब्जा कर रखा है और आए दिन उनके साथ गाली गलौज किया करते हैं। आरोप लगाया है कि एसटी एससी के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। इससे पहले दो मुकदमा भी महिला अधिवक्ता ने पंजीकृत करा लिया। भाजपा नेता का कहना है कि उनकी पुलिस एक भी नहीं सुन रही है। इस मकान का विवाद न्यायालय में लंबित है। भाजपा नेता अजय मिश्रा ने बताया कि महिला अधिवक्ता न्यायालय की अवहेलना कर रही है और कोर्ट के आदेश को नहीं मान रही है। उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों के यहां भी किया लेकिन उनको कहीं से कोई राहत नहीं मिली।
भाजपा नेता अजय मिश्रा ने पत्रकारों के माध्यम से अपनी बात रखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके साथ न्याय हो और उन्हें भी न्याय मिले।
Post a Comment